ये टिप्स फॉलो करने से नैचुरल तरीके से बेहतर होगा मेटाबॉलिज्म

ये टिप्स फॉलो करने से नैचुरल तरीके से बेहतर होगा मेटाबॉलिज्म

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई ऐसी क्रियाएं होती हैं जो सेहत के लिए बेहतर मानी जाती हैं। उन्हीं में एक है मेटाबॉलिज्म जिससे शरीर में भोजन ऊर्जा में तब्दील होता है। इससे ही संपूर्ण शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। उसी ऊर्जा की वजह से लोग दिनभर कार्य कर पाते हैं। इसलिए मेटाबॉलिज्म सुचारू से कार्य करे वो बेहतर होता है। यह इसलिए क्योंकि अगर इसमें स्थिरता आ जाए तो कई तरह के रोग होने का डर रहता है। इनमें मोटापा भी शामिल है। अगर आप भी नैचुरल तरीके से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करना चाहते हैं, तो ये टिप्स फॉलो करें-

पढ़ें- कोरोना रिकवरी के दौरान न खाएं ये फूड आइटम्स, ठीक होने में आ सकती है दिक्कत

पानी अधिक पिएं

नैचुरल तरीके से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए शरीर को हायड्रेट रखें। गर्मी के दिनों में ठंडा पानी पी सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

डाइट में प्रोटीन शामिल करें

विशेषज्ञों की मानें तो हर मील (भोजन) में प्रोटीन को जरूर शामिल करें। प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है। एक शोध में दावा किया गया है कि हर बार खाने में प्रोटीन जोड़ने से 15 से 30 फीसदी मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

डाइट में आयरन शामिल करें

रक्त में आयरन की कमी होती है, तो मांसपेशियों को ऑक्सीजन कम प्राप्त होती है। इससे मेटाबॉलिज्म गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आयरन सेहत में सुधार, विकास और मेटाबॉलिज्म को गति प्रदान करने के लिए जरूरी है। इसके लिए डाइट में मछली, मीट और सोयाबीन जरूर शामिल करें।

मसल्स को मजबूत बनाएं

जब आप मसल्स बनाने के लिए वर्कआउट करते हैं, तो कैलोरी बर्न होती है। इस दौरान मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम में वर्कआउट जरूर करें।

वर्कआउट करें

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए रोजाना वर्कआउट करें। इसके लिए एरोबिक एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

ब्लैक कॉफी पिएं

ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी पीने से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। इसके लिए रोजाना एक बार चाय और कॉफी का सेवन कर सकते हैं।

पर्याप्त नींद लें

डॉक्टर्स सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 6 घंटे सोने की सलाह देते हैं। कम सोने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इससे मेटाबॉलिज़्म भी स्लो हो जाता है। इसके लिए रोजाना पर्याप्त नींद लें।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना की बुरी यादों से बाहर निकलने के लिए अपनाएं मनोवैज्ञानिकों के ये 6 टिप्स

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।